By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Mkhabar logo Mkhabar logo
  • HOME
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL
  • STATE
  • POLITICS
  • CRIME
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
Reading: बलरामपुर-:धंधापुर में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 4 टीपर वाहन जब्त
Sign In
MkhabarMkhabar
Font ResizerAa
  • HOME
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL
  • STATE
  • POLITICS
  • CRIME
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL
  • STATE
  • POLITICS
  • CRIME
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

बलरामपुर-:धंधापुर में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 4 टीपर वाहन जब्त

Admin
Last updated: 2026/05/12 at 11:35 PM
By Admin 4 Min Read
Share
SHARE

रोबिट गुप्ता/बलरामपुर -: बलरामपुर जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत माफियाओं पर शिकंजा कसा है। जिले में लगातार मिल रही शिकायतों और शासन के निर्देशों के बाद प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में राजपुर विकासखंड के ग्राम धंधापुर क्षेत्र में संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण कर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन में लगे 4 टीपर वाहनों को जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के निर्देशन में खनिज विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी दौरान राजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम धंधापुर क्षेत्र में अवैध रेत खनन की सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर दबिश दी।

औचक निरीक्षण के दौरान टीम ने देखा कि बिना वैध अनुमति के रेत का उत्खनन कर उसका परिवहन किया जा रहा था। कार्रवाई करते हुए मौके से 4 टीपर वाहनों को जब्त किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कई वाहन कार्रवाई की भनक लगते ही मौके से फरार हो गए, जबकि पकड़े गए वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए बरियों चौकी के सुपुर्द कर दिया गया है।

खनिज अधिकारी ने बताया कि जब्त वाहनों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित वाहन मालिकों एवं अवैध उत्खनन में संलिप्त लोगों की भी जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

गौरतलब है कि जिले में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन की शिकायतें सामने आती रही हैं। कई स्थानों पर रात के अंधेरे में नदियों से रेत निकालकर उसका परिवहन किया जाता है, जिससे शासन को राजस्व की हानि होने के साथ-साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। लगातार हो रही शिकायतों के बाद प्रशासन अब सक्रिय मोड में नजर आ रहा है और विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में डर का माहौल बना है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि यदि इसी तरह लगातार कार्रवाई होती रही तो अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी। वहीं प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में अवैध रेत कारोबार पर बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। लगातार हो रही सख्ती से खनिज माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

You Might Also Like

Balrampur-: सुशासन तिहार के भव्य समाधान शिविर में राधाकृष्णन भीड़, मेधावी छात्रों का सम्मान एवं महिलाओं का गोदभराई-अन्नप्राशन कार्यक्रम बना आकर्षण का केंद्र

Balrampur-:वन विभाग का बड़ा एक्शन अवैध साल लकड़ी परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, 8 नग साल लट्ठा सहित पिकअप जब्त

Balrampur:Mkhabar का असर : अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 2 टिपर वाहन जब्त

Balrampur- महान नदी में धड़ल्ले से अवैध रेत खनन, प्रशासन कार्रवाई की बात कर रहा लेकिन माफियाओं के हौसले बुलंद, अवैध उत्खनन से करोड़ों के पुल की नींव पर मंडराया खतरा

बलरामपुर-: हौसले बुलंद हों तो उम्र मायने नहीं रखती ग्रिहिता ने गौरलाटा फतह कर यह साबित कर दिखाया देशभर की बेटियों के लिए बनी प्रेरणा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

  • Mkhabar logo

Live TV

Cricket Live

Live Cricket Scores

Weather Forecast

Weather widget

Your Opinion

How is my site?
  • Add your answer

Gold Rate Today

Also Read

मुंबई की IPL में सबसे बड़ी हार, चेन्नई ने वानखेड़े किया फतह, 103 रनों की जीत दर्ज कर रचा इतिहास

By Admin 0 Min Read

इस दिन IPL 2026 में अपना पहला मैच खेलेंगे मिचेल स्टार्क? वापसी की तारीख आई सामने! जानें अपडेट

By Admin

Balrampur-: सुशासन तिहार के भव्य समाधान शिविर में राधाकृष्णन भीड़, मेधावी छात्रों का सम्मान एवं महिलाओं का गोदभराई-अन्नप्राशन कार्यक्रम बना आकर्षण का केंद्र

By Admin 5 Min Read

कुलगाम का शख्स शारजाह में हो गया था लापता, अब UAE की जेल में मिला, क्या है मामला?

Kulgam News: कुलगाम का रहने वाला शख्स शारजाह की जेल में पाया गया है और उस…

By Admin

Box Office: ‘दंगल’ छोड़िए ‘बाहुबली 2’ का ही रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई ‘धुरंधर 2’, क्या है वजह?

Dhurandhar 2 Box Office: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल प्रदर्शन…

By Admin

IPL में संजू सैमसन ने लगाया शतक का ‘पंजा’, वानखेड़े में चेन्नई ने ठोके 207 रन; चौकों-छक्कों की ह

Sanju Samson IPL Century: संजू सैमसन ने IPL 2026 का अपना दूसरा शतक लगा दिया है.…

By Admin

IPL 2026 में अचानक दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वाड में बदलाव, खतरनाक गेंदबाज को मिला मौका

Ben Duckett Replacement Delhi Capitals IPL 2026: इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन डकेट की जगह दिल्ली कैपिटल्स…

By Admin

कर्मचारी यूनियनों ने 8वें वेतन आयोग को सौंपा नया मांग पत्र, न्यूनतम बेसिक सैलरी पर की ये मांग

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों का 8वां वेतनमान सरकार की तरफ से मंजूर कर दिया गया…

By Admin

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

Mkhabar logo Mkhabar logo

MKhabar.in is a fast-growing digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and unbiased news from across India and around the world. Our mission is to keep readers informed with real-time updates on politics, business, technology, entertainment, and social issues.

Contact Us

Mail Us At- mkhabarofficial@gmail.com

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

2026 | Mkhabar.in | All Rights Reserved. | Designed By Best Newsportal Developmetn Company | 

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?