रोबिट गुप्ता मो.6260677329
बलरामपुर -: बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत धमनी रेंज के गाजर गांव में वन भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई जारी है। वन मंडल अधिकारी के निर्देशानुसार वन विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत अवैध रूप से बनाए गए मकानों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।
अवैध कब्जे पर वन विभाग सख्त
जानकारी के अनुसार गाजर गांव में वन भूमि पर अवैध कब्जा कर मकानों का निर्माण किया गया था। मामले की जांच और सीमांकन के बाद वन विभाग ने कार्रवाई शुरू की है। वन मंडल अधिकारी के निर्देशानुसार धमनी रेंज की टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान
कार्रवाई के दौरान जानकारी के अनुसार लगभग 34 मकानों को हटाया जा रहा है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वन विभाग के साथ पुलिस विभाग का बल भी बड़ी संख्या में तैनात किया गया है। अधिकारियों की निगरानी में पूरी कार्रवाई की जा रही है।

अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप
वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय एवं वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा।

फिलहाल रामचंद्रपुर के गाजर गांव में वन विभाग की कार्रवाई जारी है और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
