(रोबिट गुप्ता मो. 6260677329)
बलरामपुर / वाड्राफनगर-: बलरामपुर। जिले की बसंतपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा तस्करी में प्रयुक्त एक ट्रक को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह खेप बलरामपुर जिले में अब तक पकड़ी गई सबसे बड़ी गांजा बरामदगी मानी जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांजे की खेप उड़ीसा के सोनपुर क्षेत्र से उत्तरप्रदेश ले जाई जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद बसंतपुर पुलिस ने देर रात विशेष घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू की। भोर करीब तीन बजे पुलिस टीम ने ट्रक को रोककर जांच की, जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान साइबर सेल की टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रात के अंधेरे में तस्करी की कोशिश नाकाम
मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लौकेश निवासी सहारनपुर और आमिर निवासी मुजफ्फरनगर, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अवैध मादक पदार्थ की खेप लेकर जा रहे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते उनका प्रयास विफल हो गया।
बरामद गांजे की तौल जारी
सूत्रों के मुताबिक बरामद गांजे की मात्रा इतनी अधिक है कि उसकी नाप-तौल और गणना में पुलिस टीम को कई घंटे लग रहे हैं। पुलिस अधिकारी बरामद मादक पदार्थ की कुल मात्रा और उसकी बाजार कीमत का आकलन कर रहे हैं। आधिकारिक आंकड़े सामने आने के बाद बरामदगी का पूरा विवरण जारी किया जाएगा।
तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू
जांच के दौरान यह जानकारी भी सामने आई है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक का नाम पहले भी गांजा तस्करी से जुड़े मामलों में सामने आ चुका है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड, तस्करी नेटवर्क और इस पूरे रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
जिले की सबसे बड़ी बरामदगी की चर्चा
फिलहाल मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस द्वारा बरामद गांजे की तौल, दस्तावेजी प्रक्रिया और अन्य आवश्यक कार्रवाई पूरी की जा रही है। बसंतपुर पुलिस की इस बड़ी सफलता की जिलेभर में चर्चा है और इसे बलरामपुर में अब तक की सबसे बड़ी गांजा बरामदगी की कार्रवाई माना जा
