(ROBIT GUPTA MO.6260677329)
डेस्क न्यूज बलरामपुर/रामचंद्रपुर-: खबर का बड़ा सकारात्मक असर देखने को मिला है mkhabar में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए तत्काल पहल शुरू कर दी। बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत महादेवपुर के दो शिवानी पारा में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में तेजी से काम शुरू हो गया है, जहां बोर खनन का कार्य भी शुरू करा दिया गया है, जिससे ग्रामीणों में खुशी और राहत का माहौल वहीं दूसरे पारा में भी किए जा रहे बोर खनन
पेयजल पहल
रामचंद्रपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महादेवपुर के दो शिवानी पारा में अब पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। ग्रामीणों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

प्रशासन सक्रिय बोर खनन शुरू
mkhabar द्वारा इस पेयजल समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया। जिला कलेक्टर के निर्देश पर जनपद पंचायत सीईओ की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर आवश्यक जानकारी ली और समस्या के स्थायी समाधान के लिए त्वरित निर्णय लिया। इसी क्रम में दो शिवानी पारा में बोर खनन का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है।
ग्रामीणों में खुशी
प्रशासन की तेज और सकारात्मक पहल से ग्रामीणों में नई उम्मीद जगी है। लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है। अब सभी को विश्वास है कि जल्द ही दो शिवानी पारा के ग्रामीणों को बेहतर, स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल सुविधा का लाभ मिलेगा।
