डेस्क न्यूज बलरामपुर- रामानुजगंज वाड्राफनगर मार्ग पर ग्राम पंचायत चाकी के पास उस वक्त बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब वाड्राफनगर से गढ़वा झारखंड जा रही निखिल बस के पीछे के दोनों पहिए अचानक निकलकर सड़क पर जा गिरे पहिए निकलते ही बस अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे के समय बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे।

जानकारी के अनुसार बस सामान्य गति से आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान ग्राम चाकी के पास अचानक पीछे के दोनों पहिए बस से निकल गए। पहिए अलग होते ही बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

बाल-बाल बचे बस में सवार यात्री
गनीमत रही कि हादसे के वक्त बस की रफ्तार कम थी, जिसके चलते बस में सवार किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। अचानक चलते वाहन के दोनों पहिए निकलने की घटना से यात्रियों में डर का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर बस तेज रफ्तार में होती तो हादसा बेहद गंभीर हो सकता था। ऐसे में कई यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी। घटना के बाद बस की फिटनेस, तकनीकी जांच और रखरखाव व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए बसों की नियमित फिटनेस जांच और तकनीकी निरीक्षण की व्यवस्था को गंभीरता से लेनी चाहिए















