रोबिट गुप्ता -: बलरामपुर जिले के कुसमी नगर पंचायत में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने 2 करोड़ 60 लाख 15 हजार रुपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। नगर पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।

भूमिपूजन कार्यक्रम के तहत अधोसंरचना मद से 2 करोड़ 8 लाख 15 हजार रुपए की लागत से कई विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई। इसके अलावा डीएमएफ मद से 25 लाख 11 हजार रुपए की लागत से मुक्तिधाम निर्माण एवं 26 लाख 30 हजार रुपए की लागत से चौपाटी निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने कहा कि नगर पंचायत कुसमी में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि सड़क, अधोसंरचना, मुक्तिधाम और सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार से नगर का समग्र विकास होगा और आम जनता को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत, नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, जनपद अध्यक्ष बसंती भगत, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा, नगर पंचायत कुसमी के सीएमओ अरविंद्र विश्वकर्मा सहित भाजपा नेता, पार्षदगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित
