(ROBIT GUPTA MO. 6260677329)
डेस्क न्यूज बलरामपुर/रामचंद्रपुर-: 15 जून को जिले भर के स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया था। इस दौरान बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और मिड डे मील का पूरा लाभ उपलब्ध कराने की बात कही गई थी। लेकिन स्कूल खुलते ही शिक्षकों की लापरवाही सामने आने लगी है।
रामचंद्रपुर विकासखंड के गड़गोड़ी प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला स्कूल में शनिवार को स्थिति चिंताजनक दिखाई दी। स्कूल पहुंचने पर परिसर में एक भी छात्र-छात्रा मौजूद नहीं थे। जब शिक्षकों से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बच्चे स्कूल आए थे, लेकिन छूटी समय से पहले ही घर चले गए।
क्लासरूम का दरवाजा बंद
शिक्षकों के अनुसार प्राथमिक शाला में केवल 3 बच्चे और पूर्व माध्यमिक शाला में 10 बच्चे उपस्थित थे। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब बच्चे स्कूल आए थे तो उन्हें मिड डे मील क्यों नहीं दिया गया। स्कूल परिसर में उस समय बच्चों की अनुपस्थिति और मिड डे मील नहीं बनने से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सरकार द्वारा मिड डे मील योजना इसलिए चलाई जा रही है ताकि स्कूल आने वाले बच्चों को पौष्टिक भोजन मिल सके लेकिन यहां बच्चों को न तो मिड डे मील मिला और न ही छुट्टी तक स्कूल में रोका गया। इसे शिक्षकों की गंभीर लापरवाही स्पष्ट दिखाई दे रही है स्कूल में बच्चों की सुरक्षा और जिम्मेदारी स्कूल समय तक शिक्षकों की होती है। ऐसे में बच्चों का समय से पहले घर चले जाना कई सवाल खड़े करता है। इस पूरे मामले को लेकर शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी लगातार स्कूलों को निर्देश दे रहे हैं कि बच्चों को समय पर शिक्षा मिले, मिड डे मील का पूरा लाभ दिया जाए और स्कूल संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही न हो अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई और सुविधा शिक्षकों की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए
जब शिक्षकों से मिड डे मील नहीं बनने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि जहां मिड डे मील बनता है, वह भवन क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि, स्कूल परिसर में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक दोनों शालाएं एक ही कैंपस में संचालित हो रही हैं और दोनों के किचन भी एक-दूसरे से सटे हुए जबकि एक किचन भवन सुरक्षित हैं ऐसे में सवाल यह है कि एक ही स्थान पर बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था क्यों नहीं की गई।
अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
